![]() |
| Hero Xtreme 160R 2024 |
जैसे की पहला वेरियंट Xtreme 160R double disc,दुसरा वेरियंट Xtreme 160R connected, तिसरा वेरियंट Xtreme 160R Stealth,चौथा वेरियंट Xtreme single disc चारो मे कलर ऑप्शन अलग अलग है,double disc मे चार कलर ऑप्शन है। Single disc मे दो कलर ऑप्शन दिये गए है। 160R connected मे एक ही कलर ऑप्शन है।और 160R stealth मे भी एक ही कलर ऑप्शन है।
इस बाइक के मॉडल को 2023 मे पेश किया गया था। लेकिन 2023 के मॉडल की तुलना मे अब इस मॉडल मे बहुत अच्छे और नये बदलाव लाए है। 2024 एडिशन की ये बाइक और भी अच्छे फीचर्स के साथ आई है। अब इस बाइक मे डुअल चैनल ABS दिया गया है। इसकी कीमत पिछले प्रीमियम वेरियंट से 2000 से 4000 तक बढ सकती है।इसके नए मॉडल मे कुछ अच्छे बदलाव के साथ नये फीचर्स और कलर्स भी जोडे गए।
इस बाइक मे कुछ कॉस्मेटीक बदलाव के कारण,इसमे कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है,जो सेग्मेंट मे पहली बार देखने को मिलेंगे। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए अपने मोटरसाइकिल को नये और दमदार अवतार मे लॉन्च किया है। पिछले साल की बात करे तो कंपनी ने जून मे इस बाइक को नये अप-साइड डाउन(USD) टेलिस्कोपिक फोर्क और नये फीचर्स के साथ लॉन्च किया था।
बाइक को ध्यान मे रखकर खास तौर पर युवाओ के लिए तयार किया गया है।इसमे ऑयल कुलिंग सिस्टम के अलावा प्रीमियम LED लाइटिंग सेट अप दिया गया है।इस बाइक का मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V,Bajaj pulser N160,Suzuki jixer,और Bajaj Pulser NS160 के साथ होता है। ये हीरो की बाइक Xtreme पापुलर बाइक मे से एक है।तो आईए जानते है इस मॉडल से मिलने वाली कंप्लिट डिटेल।
Hero Xtreme 160R का पावरट्रेन(इंजन):
Hero Xtreme 160R की इंजन की बात करे तो,इसका इंजन 163.2 cc का एयरकूल्ड इंजन भी दिया गया है।ये बाइक 8500 rpm पर 15 या 16.9 ps का मैक्स पावर देती है। और 6500 rpm पर 14 nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक मे 4 स्ट्रोक एयरकुल्ड और 2 वाल्व टाइप इंजिन है। इसमे सिंगल सिलेंडर दिया गया है। और मोटर को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोडा गया है।बाइक मे आगे की तरफ USD फोर्क्स और पीछे की तरफ प्रिलोड ऐडजस्टेबल मोनोशॉक है।
यह इंजन 16.6 bhp का पावर देता है।ब्रेकिंग के दोनो तरफ डिस्क ब्रेक मिलते है।बाइक 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है।इसके इंजन मे कोई बदलाव नही किया है।इस बाइक का KYB USD फोर्क 37 mm का है।इस बाइक 12 लिटर का फ्युल टैंक दिया गया है।और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है। इसका माइलेज 48.28 kmpl का है।इसका कर्ब का वजन 146 किलोग्राम है।इसमे रफ्तार मीटर से सफर की दूरी मापने वाले यंत्र तक सब डीजीटल है।
Hero Xtreme 160R के फीचर्स:
Hero Xtreme 160R जैसी जबरदस्त बाइक के फीचर्स की बात करे तो,इसमे डिजिटल इंस्टूमेंट क्लस्टर ले लैम्प,और ब्रेक ऐैसे धाकड फीचर्स दिये है जो KTM जैसी धासु बाइक को भी पछाड सकती है।और इसमे स्टायलिश बेली श्राउड दिया गया है,जो इसके इंजन को ड्यामेज होने से बचाता है,मतलब इंजन को प्रोटेक्ट करता है।इसमे 130 का ब्रॉड रियर टायर दिया गया है,अच्छी परफॉर्मांस और हाई स्पीड की सेफ्टी के लिए। और आप इस बाइक के ग्रिप को होल्ड करके माइल्सस्टोन क्रॉस कर सकते है।
इसमे LCD कंसोल दिया गया है,जिसे आप ईजी तरीकेसे रीड कर सकते है।जब आप गाडी स्टार्ट करते हो तब आपको LCD कंसोल आपको वेलकम मैसेज देता है।इसके डिस्प्ले पे आपको एक स्टायलिश स्मार्ट वॉच दी गयी है।इस सेग्मेंट मे फर्स्ट पेनिक ब्रेक और एक ड्रैग टाइमर शामिल है।जो 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और क्वार्टर माईल स्प्रिंट को रिकॉर्ड करता है।इसमे पुरानी LCD कंसोल को हटाकर इसकी जगह नई यूनिट को लगाया है,जो ब्राइटनेस बढाती है।
इस बाइक को लेकर लोगो ने सीट को लेकर काफी शिकायते की है।इस शिकायत को दूर करने के लिए कंपनी ने नये और अच्छी सीट लगाई है।जो काफी आरामदायक साबित हो सकती है।ड्रैग टाइमर से राइडर अपने एक्सिलेरेशन को रिकॉर्ड कर सकते है।बाइक मे ब्रेकिंग सेटअप मे आगे की तरफ 276 mm पैडल डिस्क और पीछे की तरफ 220 mm पैडल डिस्क है।इसमे 2.0 के साथ ब्लूटूथ कनेक्टीविटी जैसे 25 से ज्यादा सुविधाए प्रदान करती है।
जैसे की इसमे कॉल और टेक्स्ट अलर्ट,टर्न बाय टर्न नेविगेशन,ट्रिप डिटेल्स,खराबी अलर्ट,इग्निशन अलर्ट,ओवर स्पीड अलर्ट,चोरी अलर्ट,बैटरी हटाने के अलर्ट,रिमोट इमोबीलाइजेशन जैसे कई फीचर्स शामिल है।इस बार कंपनी ने पहले से अच्छी LED का इस्तमाल किया है। जो हीरो मार्विक 440 मे किया है। कंपनी ये भरोसा जताया है की इस सेग्मेंट मे ये बेहद अच्छा प्रदर्शन करेगी।
Hero Xtreme 160R के कलर्स:
इस बाइक मे चार वेरियंट है।और इसके कलर्स की बात करे तो चारो वेरियंट मे आपको कलर डिफरेंट मिलेंगे।इसमे पहला वेरियंट Xtreme 160R डबल डिस्क मे चार कलर दिये गए है। Industriallight gray, Gray red stripe, Mat saphire blue, pearl silvar white. इसमे दुसरा वेरियंट Xtreme 160R connected मे एक ही कलर आता और वो है Mat black.अब तीसरा वेरियंट जो है Xtreme 160R stealth मे भी एक मिक्स कलर आता है,वो है Mat axis gray black st. और चौथा वेरियंट Xtreme 160R single disk मे दो कलर आते है,जैसे की Grey red stripe,और दुसरा pearl silver white है।
इसमे नये ब्लैक और ब्रॉन्ज पेंट स्कीम के साथ रिफ्रेश बॉडी ग्राफिक्स दिखे है।इसमे मौजुदा रंग नियोन शूटिंग स्टार और मैट ब्लैक बरकरार रखा गया है।इसमे केवलर ब्राउन जो है वो नया कलर ऑप्शन है।
Hero Xtreme 160R की किमत:
अगर हम Hero Xtreme 160R की किमत की बात करे तो चारो वेरियंट की किमत थोडा फर्क है।Xtreme 160R सिंगल डिस्क की किमत 1,21,636 है।और Xtreme 160R डबल डिस्क की किमत 1,24,986 है।Hero Xtreme 160R stealth की किमत 1,26,804 है।Xtreme 160R कनेक्टेड की किमत 1,32,832 है।ये इस बाइक एक्स शोरूम प्राइस है।ऐसा मानना है की कुछ शहरो मे इसको 1.38 लाख की शुरुवाती किमत पर लॉन्च किया गया है।और नये रंग के चलते इसकी किमत 1.39 तक जा सकती है।
Hero Xtreme 160R:
तो भाईयो कैसा लगा आपको hero Xtreme 160R बाइक के बारे मे जानकर,तो भाईयो आपको अगर हीरो की ये बाइक लेना है तो आप हमारे वेबसाइट पर कमेंट कीजिये और अगर आपको इस बाइक के फीचर्स के और बाकी सभी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे बताईये हम आपको और भी अच्छी अच्छी बाइक्स के बारे मे जानकारी प्रदान करेगे।
