![]() |
New Bike Hero Glamour 2024 |
ये कंपनी बहुत ही किफायती और भरोसेमंद बाइक बनाने के लिए मशहुर है,’स्प्लेंडर और ग्लैमर’ जैसी बाइक्स भारत मे लोगो ने सबसे ज्यादा पसंद की है। ये बाइक्स लोगो मे अच्छी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। आज तक हीरो की जो भी बाइक लॉन्च हुई है,उस बाइक को हमारे पब्लिक सेक्टर मे बहुत पसंद किया जा रहा है।आकर्षक लूक और दमदार इंजन लेस इस कंप्यूटर बाइक को दो वेरियंट मे बाजार मे उतारा गया है।
इसमे दो वेरियंट जो है,वो ड्रम और डिस्क मे उपलब्ध है।इस बाइक सबसे बडा कलर स्कीम है। जो इस मोटरसायकल के ओवरऑल डिजाइन को बढाता है। इस बाइक मे अच्छे बदलाव किये गए है। न्यु हीरो ग्लैमर के 125 cc के सेगमेंट मे सीधा मुकाबला होंडा शाइन और बजाज पल्सर 125 नियोन के साथ होता है।
इसमे एक और बात इसकी सीट की बैठक बहुत अच्छी और कम्फरटेबल है।आपको इस बाइक को चलाते समय किसी भी चीज की दिक्कत का सामना नही करना पडेगा। इसमे कलर ऑप्शन के साथ-साथ अच्छे फीचर्स और अपडेटेड वर्जन आपको मिलेंगे।और इस बाइक मे आपको दो वेरियंट के साथ मजा आने वाला है।आईए देखते है पूरी जानकारी।
New bike hero glamour का इंजन:
इस बाइक मे एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक इंजन है। इसकी मैक्स पावर 7500 rpm पर 8 kw है। और 6000 rpm पर 10.6 nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका बोर 52.4 mm और इसका स्ट्रोक 57.8 mm का है। और स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इस ग्लैमर मे 124.7 cc का सिंगल सिलेंडर,एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 10.72 bhp का पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से जुडा है। और यह बाइक 55 किमी प्रति लिटर तक माइलेज देने मे सक्षम है।
New bike hero glamour के फीचर्स:
इस बाइक को लेटेस्ट फीचर्स के साथ पेश किया गया है। हीरो ग्लैमर एलईडी हेडलाइट,डिजिटल इंस्टूमेंटेशन स्क्रीन,स्मार्टफोन चार्जींग पोर्ट, आईडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और हजार्ड लाइट जैसी सुविधाए मिलती है। हीरो ग्लैमर मे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक सस्पेंशन मिलता है। इसमे अलॉय व्हील्स,ड्रम और डिस्क ब्रेक का विकल्प, डिजिटल इंस्टूमेंट क्लस्टर,एलईडी लाइटिंग,फोन चार्जींग आउटलेट और बहुत सारे फीचर्स मिलते है। हीरो ग्लैमर मे हार्डवेअर मे कोई बदलाव नही किया गया है।ड्रम वेरियंट के दोनो व्हील मे ड्रम ब्रेक को दिया गया है। डिस्क वेरियंट फ्रंट व्हील मे डिस्क ब्रेक और रियर व्हील मे ड्रम ब्रेक को लगाया गया है।
इस बाइक के फ्रंट मे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मे ट्विन शॉक एब्जोर्बर सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। इसमे दो प्रकार के ब्रेक दिये गए है। पहला ड्रम ब्रेक है,ड्रम ब्रेक वेरियंट का वजन 122 किलोग्राम है। और दुसरा डिस्क ब्रेक है,डिस्क ब्रेक वेरियंट का वजन 123 किलोग्राम है। इस बाइक मे फयूल टैंक क्षमता 10 लिटर की है,और अच्छे सडक पर मजबुत पकड के लिए इस बाइक मे 18 इंच के पहिए लगे हुए है। जिनमे आगे की और 80/100-18 और पीछे की और 100/80-18 साइज के टायर दिये गए है। इसका व्हीलबेस 1273 मिमी है।
New bike hero glamour के कलर्स:
इसमे कलर कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा दिया गया है। नया ग्लैमर मॉडल ब्लैक मेटालिक सिल्वर कलर मे उपलब्ध है। नया ब्लैक मेटालिक सिल्वर कलर के साथ कैंडी ब्लेजिंग रेड,टेक्नो ब्लु-ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड-ब्लैक रंग विकल्पो मे भी उपलब्ध है। ये चार कलर्स के साथ इस बाइक का डिजाइन बेहद खूबसूरत दिखाई देने वाला है। ये मोटरसाइकिल इन्ही चार कलर्स के साथ ओवरऑल डिजाइन को बढाता है।
New bike hero glamour की किमत:
इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस की बात करे तो,इसमे हम दोनो वेरियंट की बात करेगे।पहला न्यु ग्लैमर डिस्क वेरियंट,इस वेरियंट की किमत 86,598 है।और दुसरा न्यु ग्लैमर ड्रम वेरियंट,इस वेरियंट की किमत 82,598 है। कुछ शहरो मे डिस्क वेरियंट की किमत 87,598 है। और ड्रम वेरियंट की किमत 83,598 है। इस बाइक मे 1000 से 1200 तक मामूली बढोतरी हुई है।
New bike hero glamour:
तो भाईयो कैसा लगा आपको इस न्यु बाइक हीरो ग्लैमर के बारे मे जानकर अगर आपको इस जबरदस्त बाइक के बारे मे जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे नीचे कमेंट कर सकते है। और इस हीरो कंपनी की और नई बाइक जो लॉन्च होने वाली है। इसके बारे मे भी हम आपको अच्छी से अच्छी जानकारी प्रदान करेगे धन्यवाद।