![]() |
Honda E-CLUTCH Bike 2025 |
Honda E-Clutch Bike:क्या बात है आपको यकीन नही होंगा क्या टेक्नोलॉजी लाई है होंडा कंपनी ने E-Clutch टेक्नोलॉजी याने कि बिना क्लच दबाए अब आप गियर डाल सकते है। इसमे ऑटोमेटेड क्लच सिस्टम का इस्तेमाल किया है।ताकि आपको बाइक चलाने मे कोई परेशानी ना हो,और यह बाइक आपको क्लच लेस गियर शिफ्टिंग की सुविधा देता है।इस बाइक मे आपको दो वेरिएंट मिलेंगे दोनो वेरिएंट धांसू है।और इसके कलर्स और डिजाइन भी जबरदस्त इंपैक्ट डाल रहे है।इस बाइक का लुक काफी स्पोर्टी दिया गया है।CBR 650 R और CB 650 R ये दोनो बाइक्स मे आइए हम जानते है क्या है खासियत।
Honda E-Clutch Bike के पावरहाउस और फीचर्स:
![]() |
Honda E-CLUTCH Bike Grand Prix Red In 2025 |
जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने भारतीय बाजार मे एक ऐसी जबरदस्त बाइक लॉन्च करने की तैयारी जो बाइक के राइडिंग करने का तरीका बदल देगा। इसमे 649 cc लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है,फोर सिलेंडर फोर स्ट्रोक के साथ सिक्स स्पीड गियर के साथ E-Clutch सिस्टम दिया गया है।इस बाइक के फ्रंट सस्पेंशन मे 41 mm बिग पिस्टन फोर्क 4.7 इंच ट्रैवल को दिया गया है।और इसके रियर सस्पेंशन मे सिंगल शॉक 5.0 इंच ट्रैवल के साथ दिया गया है।इसकी सीट की हाइट 31.9 इंचेंस है।अगर हम इंडक्शन की बात करे तो इसमे PGM-FI के साथ 32 mm थ्रोटल बॉडीज दी गई है।
इसमे 12000 rpm पर 94 bhp का अधिकतम पावर और 9500 rpm पर 63 nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है।यह बाइक ट्रांसमिशन के लिए दुनिया का पहला ऑटोमैटिक क्लच कंट्रोल सिस्टम है।इस तकनीक का इस्तेमाल मल्टी गियर बाइक ट्रांसमिशन में किया जाएगा।कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को डेवलप करके आगे लाने का यह मकसद यह है कि बिना क्लच दबाए इस बाइक राइडिंग को बेहतरीन और आसान बनाया जा सके।इन दोनो वेरिएंट मे एक डिफरेंस है वो है इसकी ड्राइविंग स्टाइल और इसका लुक।इस टेक्नोलॉजी के ऊपर कंपनी काफी लंबे समय से काम कर रही है।इसीलिए ये बाइक इतनी खास है।
क्या है Honda E-Clutch सिस्टम:
![]() |
Honda E-CLUTCH Bike Pearl Smokey Gray In 2025 |
बाइक राइडिंग को आसान बनाने के लिए इस सिस्टम का उपयोग किया गया ताकि आप कंफर्टेबल महसूस करे इस सिस्टम पर काफी समय से कंपनी काम कर रही है।ताकि आपको इसमे मजा आ सके और आप रिलेक्स महसूस कर सके।E-Clutch सिस्टम का मतलब यह है कि बिना क्लच दबाए गियर शिफ्टिंग करना।ये आपको स्तीर गति से आगे बढने मे मदद करेगा।इसे ऑटोमेटेड क्लच सिस्टम भी कहा जाता है।इस तकनीक को IMT के समान बताया गया है,याने कि इंटेलिजेंट मैन्युअल ट्रांसमिशन ये सिस्टम मे क्लच नहीं होता इसमे सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है।ये गियर लीवर के ऊपर इंटेलिजेंट इंटेंशन सेंसर का उपयोग करता है।आप इसे मैनुअली भी ऑपरेट कर सकते है ताकि चालक को हर बार गियर बदलने के लिए क्लच दबाने की जरूरत ना पड़े।ये सिस्टम कंपनी के क्विक शिफ्टर और DCT(डुअल क्लच ट्रांसमिशन)तकनीक से प्रेरित है।E-Clutch वेरिएंट का वजन बेस वेरिएंट से सिर्फ 2.8 किलोग्राम ज्यादा है।
Honda E-Clutch bike प्राइस और कलर्स:
कीमत को लेकर पूरी तरह खुलासा नहीं किया लेकिन कहा जा रहा है कि भारत मे स्टैंडर्ट वेरिएंट को 9.20 लाख मे बेच रही है।हमे उम्मीद है इस E-Clutch वेरिएंट मे कंपनी 30 से 40 हजार तक कीमत वसूलेंगी।
इसके दोनो वेरिएंट के कलर्स अलग है।एक पियरल स्मोकी ग्रे और दूसरे वेरिएंट मे ग्रैंड प्रिक्स रेड दिया गया है।इसके कलर्स के साथ डिजाइन और लुक भी बहुत धांसू है आपको इस बाइक मे आगे जाके और भी कलर्स दिखाई दे सकते है अभी फिलहाल के लिए इन्हीं दो कलर्स मे इसे लॉन्च किया गया है।
Honda E-Clutch के निष्कर्ष:
तो भाईयो अब आप सेफली राइडिंग कर सकते है कंपनीने आपको अलग और जबरदस्त राइडिंग करने का मौका दिया है आप इस बाइक को आपके बजट के नुसार जरूर खरीदिए आपको इसकी राइडिंग के बाद एक अच्छा अनुभव आएगा।दोनो वेरिएंट अच्छे और बेहतरीन है आप इस बाइक के बारे मे पढिए और अपना अनुभव हमे साझा करे।और आपको इस मोटरसाइकिल की जानकारी पढ़ने के बाद कैसा लगा ये हमारे वेबसाइट पर कमेंट करके बताइए।हम आपको और भी जानकारी प्रदान करेंगे।
'धन्यवाद'