Search Suggest

Join Telegram

आई है एक स्ट्रीटफाइटर बाइक TVS Apache RTR 310 एक जबरदस्त मॉडल देखते है फीचर्स और कीमत 2025 मे

TVS Apache RTR 310 ये एक स्ट्रीटफाइटर बाइक एक जबरदस्त मॉडल TVS ने लॉन्च किया है।इस बाइक मे अच्छा और काबिल रिवर्स इनक्लाइंड DOHC इंजन इस बाइक मे है।
आई है एक स्ट्रीटफाइटर बाइक TVS Apache RTR 310 एक जबरदस्त मॉडल देखते है फीचर्स और कीमत 2025 मे
TVS Apache RTR 310 In 2025

TVS Apache RTR 310:ये एक स्ट्रीटफाइटर बाइक एक जबरदस्त मॉडल TVS ने लॉन्च किया है।आप इस मॉडल के फीचर्स और डिजाइन को देखे तो आपको एक अनोखा डिजाइन देखने को मिलेगा।और अच्छी टेक्नोलॉजी को TVS ने बरकरार रखा है।और ये बाइक अपनी प्रदर्शन को भी बरकरार रखती है।ताकि आपको एक अच्छी और स्पोर्टी बाइक मिले।इस बाइक मे बेहतरीन गति,तकनीक और पावर के साथ इस बाइक को टीवीएस ने लॉन्च किया है।

TVS APACHE RTR 310 इंजिन और परफॉर्मेंस:

इस बाइक मे अच्छा और काबिल रिवर्स इनक्लाइंड DOHC इंजन इस बाइक मे डाला गया है।आपको इसकी इंजन की क्षमता भी बहुत अच्छी मिलेगी।जिस तरह से इसके इंजन को डिजाइन किया गया है वह बहुत कमाल का है।इस बाइक मे अच्छी पावर और जबरदस्त टॉर्क के साथ इसकी स्पीड भी बहुत धांसू है।इस बाइक मे जो सिलेंडर है ये एक जबरदस्त और सर्वश्रेष्ठ सिलेंडर डाला गया है।जो इंजन के तापमान को कम रखता है।आइए देखते है इसका परफॉर्मेंस।

       Engene & Performance 


विवरण जानकारी
इंजन का प्रकार सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड, स्पार्क इग्निशन इंजन
इंजन क्षमता 312.12 CC
अधिकतम शक्ति स्पोर्ट, ट्रैक और सुपरमोटो मोड – 9700 rpm पर 35.6 PS
शहरी और वर्षा मोड – 7500 rpm पर 27.1 PS
अधिकतम टॉर्क स्पोर्ट, ट्रैक और सुपरमोटो मोड – 6650 rpm पर 28.7 Nm
शहरी और वर्षा मोड – 6600 rpm पर 27.3 Nm
बोर 80 mm
स्ट्रोक 62.1 mm
फ्यूल इंजेक्शन क्लोज लूप EFI सिस्टम
थ्रोटल नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल नियंत्रण (ETC)
बोर से स्ट्रोक का अनुपात 1.29
प्रारंभ इलेक्ट्रिक स्टार्ट
आइडल स्पीड 1600 ± 200 rpm
इग्निशन सिस्टम डायनामिकली कंट्रोल्ड - हाई एनर्जी इंटीग्रेटेड इग्निशन सिस्टम
शक्ति-भार अनुपात 0.15 kW/kg
कूलिंग सिस्टम लिक्विड कूल्ड
मफलर सिंगल पाइप और सिंगल बॉडी डिजाइन
क्लच वेट मल्टी प्लेट (7 प्लेट डिजाइन), RT स्लीपर क्लच
गियरबॉक्स 6-स्पीड
मैक्स स्पीड 150 km/h
एक्सेलरेशन (0–2 सेकंड) 45.6 km/h
टैंक कैपेसिटी 11 लीटर


TVS APACHE RTR 310 फीचर्स और डिजाइन:

इस बाइक मे 5 राइडिंग मोड्स दिए गए है।इन पांच राइडिंग मोड्स के साथ ये बाइक अच्छा प्रदर्शन करने मे सक्षम है।और इस बाइक मे 5 मॉडल दिए है।इस बाइक मे डुअल चैनल ABS के साथ TFT डिस्प्ले दिया है।स्पोर्ट,ट्रैक,सुपरमोटो मोड मे bhp पावर ज्यादा है।अर्बन और रेन मोड मे bhp पावर कम दी गई है।देखा जाए तो अच्छा आउटपुट दे रही है ये बाइक। क्योंकी फीचर्स मे अच्छी चीजो का समावेश किया गया है।

जैसे कि इसमे एडजेस्टेबल यूएसडी फोर्क्स 41 mm का,और एल्यूमिनियम कास्ट फ्रेम,रियर मोनोशॉक,ट्रेक्शन कंट्रोल,व्हील लिफ्ट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए। देखा जाए तो इसका टॉप वेरिएंट को थोडा और फीचर्स डालके और बेहतर बनाया गया है।हम इस बाइक फ्रंट और रियर सस्पेंशन को देखे तो टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम ब्रास कोटेड ड्राइव चैन और टर्न इंडिकेटर्स के साथ अच्छे हैडलैंप और टेललैंप भी इस बाइक का हिस्सा है।

अगर आप अन्य फीचर्स देखे तो इसमे अच्छा रिस्पोंसिव KYB सस्पेंशन और मोनोशॉक के साथ मोनोट्यूब फ्लोटिंग पिस्टन टेक्नोलॉजी दी गई है।इसमे नेक्स्ट जनरेशन कंपाउंड को बिल्ड करते हुए मिशेलिंस पेटेंड ACT+ टेक्नोलॉजी दी गई है।इसमे 23 रॉ रेडिएटर दिए है जो कूलिंग को ऑप्टिमाइज्ड करते है।और TVS ने इसमे Glide Through Technology(GTT) का शामिल किया है जिससे इसके क्लच को आप आसानीसे कंट्रोल कर सकते है।जिससे बाइक की स्पीड मेंटेन होगी।

TVS APACHE RTR 310 के कलर्स और प्राइस:

ये बाइक कुल 4 रंगो के विकल्प के साथ लॉन्च की गई है।ऐसी स्ट्रीटफाइटर बाइक आपको शायद ही मिलेंगी।इस बाइक मे जो 4 रंग उपलब्ध है वो है फेयरी रेड,फ्यूरी येलो,आर्सेनल ब्लैक,और सेपांग ब्लू इन रंगो मे इस बाइक लुक और डिजाइन काफी बेहतरीन नजर आती है।और काफी स्ट्रॉन्ग लगती है ये बाइक।इसका बेस वेरिएंट भी काफी अच्छा लगता है।और टॉप वेरिएंट की तो बात ही कुछ और है।

अगर देखे तो इसके मॉडल को देखते हुए इसकी एक्सशोरूम प्राइस और ऑनरोड प्राइस तय की गई है।लुक और स्टाइल मे बाइक अच्छी दिखाई देती ही है लेकिन इसके वेरिएंट को देखते हुए इसके प्राइस का अनुमान लगाया जा सकता है।क्योंकि बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत थोडी कम है और टॉप वेरिएंट मे डायनामिक प्रो किट होने से इसकी कीमत थोडी ज्यादा रखी गई है।आइए देखते है मॉडल और उसकी प्राइस। 

मॉडल नाम वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमत (₹)
Apache RTR 310 Arsenal Black (Without Quickshifter) 2,21,240
Apache RTR 310 Arsenal Black 2,36,890
Apache RTR 310 Fury Yellow 2,36,890
Apache RTR 310 Fiery Red 2,41,490
Apache RTR 310 Glossy Black 2,86,690


मॉडल नाम


वैरिएंट


ऑन-रोड कीमत (₹)
Apache RTR 310Arsenal Black (Without Quickshifter)2,53,998
Apache RTR 310Arsenal Black2,71,214
Apache RTR 310Fury Yellow2,71,214
Apache RTR 310Fiery Red2,76,275
Apache RTR 310Glossy Black3,25,999

FAQs :

प्रश्न.1 TVS Apache RTR 310 मे इंजन का कौनसा प्रकार दिया गया है?

उत्तर- सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक,फ्यूल इंजेक्टेड,लिक्विड कूल्ड,स्पार्क इग्निशन प्रकार का इंजन दिया गया है।

प्रश्न.2 कितने CC का इंजन दिया गया है?

उत्तर- 312.12 cc का इंजन दिया गया है।

प्रश्न.3 TVS Apache RTR 310 मे कितने राइडिंग मोड्स दिए गए है?

उत्तर- TVS Apache RTR 310 मे 5 राइडिंग मोड्स दिए गए है।

प्रश्न.4 इस बाइक को कितने मॉडल के साथ लॉन्च किया है?

उत्तर- इस बाइक को 5 मॉडल के साथ लॉन्च किया है।

प्रश्न.5 TVS Apache RTR 310 मे कितने रंग विकल्प दिए है? 

उत्तर- TVS Apache RTR 310 मे 4 रंग विकल्प दिए है।

प्रश्न.6 TVS Apache RTR 310 की टैंक कैपेसिटी कितनी है?

उत्तर- TVS Apache RTR 310 की टैंक कैपेसिटी 11 लीटर की है।

TVS APACHE RTR 310 के निष्कर्ष:

तो भाईयो कैसी लगी आपको ये स्ट्रीटफाइटर बाइक आपके लिए TVS लाई है एक अच्छा विकल्प।इस बाइक के लुक और डिजाइन को देखे तो आपको एक अच्छी स्पोर्टी बाइक नजर आएगी।और इसमे जो एक्स्ट्रा फीचर्स डाले गए है इस बाइक की डिजाइन और भी अच्छी तरीकेसे निखरकर आएगी।अच्छी और बेहतरीन गति के साथ इस बाइक को कंपनी ने लॉन्च किया है।

दोस्तो अगर आपके इस बाइक के फीचर्स और डिजाइन और बाकी अन्य फीचर्स के बारे मे हमने जो जानकारी दी वो अच्छी लगी है तो आप हमारे वेबसाइट पर कमेंट कीजिए हम आपको ऐसीही अच्छी और स्पोर्टी बाइक के बारे मे बेहतरीन जानकारी प्रदान करेंगे।

                                   “धन्यवाद”

















   











Post a Comment